आमजन को महामारी से बचाने में जुटे डेरा सच्चा सौदा सेवादार
by seemasandesh
कड़ाके की ठंड के बावजूद सड़कों पर उतरे सेवादार वितरित कर चुके करीब 8 हजार मास्क हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मानवता भलाई के कार्यांे में हमेशा अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खिलाफ जारी जंग में भी कंधे से कंधा मिलाकर प्रशासन का सहयोग करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। इसके तहत 137वें कार्य मास्क लगाएं, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को नि:शुल्क मास्क देंगे व 7 फीट की दूरी बनाकर रखेंगे, पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा सेवादारों की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर के चौक-चौराहों पर खड़े होकर आमजन को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हनुमानगढ़ ब्लॉक की साध-संगत की ओर से करीब एक सप्ताह में 8 हजार के आसपास मास्क वितरित किए जा चुके हैं। मास्क वितरण के साथ ही सेवादारों की ओर से आमजन को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।