जम्मू
उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनावों में महबूबा मुफ्ती की भी एंट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले लोगों के पास देश को अंग्रेजों से आजाद कराने का मौका मिला था। आज हमारे पास मौका है बीजेपी से जान छुड़ाने का। यह उस आजादी से भी बड़ी आजादी होगी क्योंकि यह इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं।
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशासन के जन विरोधी कार्यों व फैसलों का कड़ा विरोध करना चाहिए। पार्टी कार्यालय में नेताओं से बैठक के दौरान कहा कि रूप नगर में जनजातीय लोगों को बिना नोटिस दिए उनके घरों को तोड़कर प्रशासन ने जन विरोधी कार्य किया है।