Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

योजनाओं को धरातल पर उतार दिव्यांगों को लाभ दिलाना प्राथमिकता

  • राज्य विशेष योग्यजन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने किया बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय का निरीक्षण
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राज्य विशेष योग्यजन आयोग के नवनियुक्त आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त शर्मा ने कार्यालय में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्कूटी वितरण योजना सहित दिव्यांगों के लिए शुरू की गई अन्य योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्रदेश भर के दिव्यांगजनों को दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। साथ ही सरकार की ओर से चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक रहने वाले विशेष योग्यजनों को भलीभांति पूर्ण रूप से इनका लाभ मिल सके, योजनाओं की परिणति सकारात्मक रूप में हो, यह प्रयास रहेगा।