Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

योजना: ‘बहुभाषी इंटरनेट’ को मिलेगा बढ़ावा, 40 करोड़ भारतीय को ऑनलाइन लाने की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को ‘बहुभाषी इंटरनेट’ को बढ़ावा देने की सरकार की योजना का खुलासा किया। इसका मकसद अगले 40 करोड़ भारतीयों को ऑनलाइन लाना है। मंत्रालय इंटरनेट को बहुभाषी बनाने के रणनीतिक लक्ष्य को प्राप्त करने उद्योग जगत के नेताओं के साथ भागीदारी करेगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप देगा। 

चंद्रशेखर ने कहा कि नई शिक्षा नीति, आधुनिक भारत के इतिहास में शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा सुधार है। नई शिक्षा नीति क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। इसलिए, यह अनिवार्य है कि डिजिटल समावेशन सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट के साथ-साथ प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *