Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

योनो ऐप ठीक करने के बहाने ऑनलाइन ठगी

बीकानेर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के योनो एप को ठीक करने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से करीब सत्तर हजार रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में सोमवार को महाजन थाने में केस दर्ज हुआ। ऑनलाइन ठगी का शिकार रानीसर में रहने वाले शंकरलाल जाट हुए हैं।

महाजन पुलिस के अनुसार शंकरलाल पुत्र कुंभाराम जाट निवासी रानीसर का एकाउंट अर्जुनसर एसबीआई बैंक में है। उसकी मां का खाता भी एसबीआई बैंक में है। खुद को कस्टमर केयर से बताते हुए अज्ञात व्यक्ति ने शंकरलाल को कॉल किया। उसने तीन अलग-अलग नंबरों से फोन किया और बताया कि एसबीआई बैंक के योनो एप में कुछ खराबी है। जिसे अपडेट करने के निर्देश दिए। जैसा उस व्यक्ति ने बताया वैसा शंकरलाल करते गए। उन्हें यह पता ही नहीं चला कि कोई उनसे ऑनलाइन ठगी कर रहा है।

काफी देर मोबाइल पर मशक्कत के बाद उसने अपना एकाउंट चैक किया तो उससे करीब सत्तर हजार रुपए निकले हुए थे। उसके खाते से 5 बार में अलग-अलग अमाउंट निकले। जिसमें एक बार में महज 199 रुपए निकले। इसके बाद उसके बाद दो बार बीस-बीस हजार, एक बार 19 हजार 999 रुपए निकले। वहीं एक बार पांच हजार रुपए निकाले गए। ठगी करने वाले ने उसकी वृद्ध मां के खाते से भी 1700 भी निकल गए। सूचना मिलने पर परिवादी हाथों-हाथ बैंक गया तो वहां पर भी इसकी पुष्टि हो गई । बाद में थाने पहुंचकर एफआईआर करवा दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की मामले की । जांच महाजन थाना के सहायक उप निरीक्षक अनूप सिंह कर रहे हैं।