मुंबई
जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘अटैक’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों कलाकार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। शो का एक प्रोमो जारी हुआ है। अब जैसा कि अक्सर देखा गया है कपिल एक्ट्रेसेस के साथ खूब फ्लर्ट करते हैं। रकुल के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। सामने आए वीडियो में रकुल और जॉन साथ में एंट्री करते हैं। उनके बाद फिल्म के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद भी आते हैं। रकुल को देखते ही कपिल कहते हैं, ‘बहुत प्यारी लग रही हैं आप।‘ इतना कहते ही रकुल, कपिल को एक सेब पकड़ाती हैं। यह देखकर सभी लोग हंसने लगते हैं।
रकुल से कपिल ने किया फ्लर्ट
कपिल कहते हैं, ‘रकुल तुम तो ऐसी नहीं थी बदल गई हो।‘ रकुल जवाब देती हैं, ‘नहीं, मैं हमेशा से ऐसी ही थी। पिछले एपिसोड भी देख सकते हों।‘ तब कपिल ने कहा, ‘ऐसी ही बोलती रहो।‘ अर्चना पूरन सिंह भी कपिल के अंदाज देख कमेंट करने में पीछे नहीं रहतीं। वह कहती हैं, ‘आज कुछ अंदाज ही अलग है कपिल का, आशिकाना अंदाज, क्या हो गया कपिल।‘ तब कपिल ने कहा, ‘तो क्या करूं लक्ष्य के साथ फ्लर्ट करूं।‘ कपिल की ये बातें सुनकर सभी ठहाके लगाने लगते हैं।