बीकानेर. सीए दिवस गुरुवार को मनाया गया। शिव वैली स्थित दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया के भवन में ध्वजारोहण किया गया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने ध्वजारोहण किया। ब्रांच अध्यक्ष राकेश जाखड़ के अनुसार इस अवसर पर सीए भवनन के आगे सदस्यों ने पौधरोपण किया। सीए सदस्यों व रोटरी क्लब की ओर से पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रांच सचिव निर्मल कुमार सारडा, कोषाध्यक्ष अशोक मूंधड़ा सहित ब्रांच के सीए सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। बीकानेर झून्झूनू चैप्टर मेें सीए दिवस एवं जीएसटी डे मनाया गया। रानीबाजार स्थित बीकानेर झून्झूनू चैप्टर सीएमए में जीएसटी डे के अवसर पर जीएसटी सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में मुख्य वक्ता सीएमए नंदकिशोर गोयल, चैप्टर चेयरमेन थे। सीएमए सदस्यों एवं सीएमए स्टूडेंट्स ने सेमीनार में भाग लिया ।
पौधरोपण किया
बीकानेर. सिटी कोतवाली परिसर में गुरुवार को पौधरोपण किया गया। दावते इस्लामी इंडिया एफजीआरएफ के पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। संस्था के सिद्दीक अत्तारी ने बताया कि एफजीआरएफ एक से सात जुलाई तक देश भर में पौधरोपण अभियान चला रही है। अभियान के तहत सिटी कोतवाली में पौधरोपण किया गया। अजमेर रिजन के निगरान हाजी अमजद अत्तारी ने कहा कि पूरे देश में एक करोड पौधे लगाए जाएंगे।
सिटी कोतवाली एसएचओ नवनीत सिंह, अकबर खादी, हाजी दाऊद अत्तारी, अली अत्तारी आदि उपस्थित रहे।