संगरिया (सीमा संदेश)। रविवार को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक संघ जिला ईकाई द्वारा तहसील परिसर में रक्त महादान शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी रमेश देव, विशिष्ठ अतिथि उपखण्ड अधिकारी रावतसर श्रीमती शिवा चौधरी, पंचायत समिति विकास अधिकारी श्रवण सहारण, नायब तहसीलदार मुरलीधर शर्मा, नायब तहसीलदार ढाबा मोतीराम, राजस्व मंत्रालयिक संघ जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, जिला सचिव संजय शर्मा, सुरेन्द्र डोगीवाल, नरेश कुमार, सुभाष विश्नोई, नरेश सोनी,अरविंद खन्ना ,अनिल जयानी समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अन्य संगठनों से कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 153 युनिट रक्त संग्रहित हुआ।
उपखण्ड अधिकारी, नायब तहसीलदार तथा जिला अध्यक्ष राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा समस्त रक्त दाताओं को प्रशंसा पत्र देकर भविष्य में रक्तदान हेतु प्रेरित किया।
उक्त शिविर के दौरान संगरिया क्षेत्र के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, बार संघ, नगरपालिका, पंचायत समिति, शिक्षक संघ, स्काउड गाईड, जलदाय विभाग, कृषि संघ, चिकत्सक दल संगरिया द्वारा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष सहायोग एवं रक्तदान किया गया। महात्मा गांधी स्मृति राजकीय ब्लड बैंक हनुमानगढ़ टाउन द्वारा रक्त संग्रहण किया गया तथा राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक संघ ब्लॉक ईकाई संगरिया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार एवं ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह द्वारा समस्त संघ संस्थाओं द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम करने की अपील की गई।