सीमा सन्देश न्यूज
संगरिया। रविवार को स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया। इस अवसर पर सभी स्वर्णकार समाज के गणमान्य व्यक्ति व लोग शामिल थे। पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी, संतलाल सोनी, जगदीश सागर, सुरेन्द्र सोनी, सोहनलाल सोनी, देव पाल सोनी, बृजलाल सोनी के प्रयासों से अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति जताई गई। ज्ञातव्य है कि स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न करवाने के लिए एक चुनाव कमेटी बनाई गई। इसमें पवन सोनी, अश्विनी सोनी, रोशनलाल सोनी, तेजभान सोनी,लखपत सोनी को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त कर 7 मार्च स्वर्णकार संघ संगरिया के सदस्यता अभियान चला। इसके बाद 10 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा गया। इसमें दो अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। उम्मीदवारी में विनोद कुमार पुत्र पृथ्वीराज सोनी व नितप्रति पुत्र इकबाल सोनी ने दावेदारी पेश की।
इस बैठक में सर्वसम्मति के दौरान सभी स्वर्णकार समाज के लोगों ने विनोद कुमार पर सर्वसम्मति जताई और सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में विनोद सोनी को अध्यक्ष चुना गया। विनोद सोनी के चुने जाने के बाद सोनी समाज के लोगों ने मैन बाजार मे आभार रैली निकाली जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद सोनी ने सभी स्वर्णकार प्रतिष्ठानों में जाकर धन्यवाद किया।
इस मौके पर पूर्व सचिव बृजलाल सोनी, भादरराम सोनी, रवि सोनी, सुशील सोनी चौटाला, पूर्व अध्यक्ष बलजिंदर सोनी, इकबाल सोनी, शंकरलाल सोनी एड., आशीष सोनी, धर्मवीर सोनी चौटाला, संदीप सोनी, राजेन्द्र सोनी, रमेश सोनी रासुवाला, कृष्णलाल सोनी नुकेरा, राजु सोनी बोलावाली, ताराचंद सोनी नुकेरा, मनोज सोनी चौटाला, विक्रम सोनी, लीलाधर सोनी, घनश्याम सोनी, राधेश्याम सोनी आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।