Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रक्तदान शिविर में 165 ने किया रक्तदान

रावतसर (सीमा सन्देश)। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा तहसील कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तहसील अध्यक्ष राकेश कुकणा ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय ब्लड बैंक हनुमानगढ़ की टीम ने 165 युनिट रक्त संग्रहित किया।
इस मौके पर रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए तहसीलदार उमा मितल ने कहा रक्तदान करने वाला व्यक्ति जरूरतमंद का जीवन रक्षक बनकर मानव कल्याण की दिशा में अतुल्य कार्य करता है। मौजूदा समय में रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। ब्लड मैन आॅफ इंडिया की उपाधि प्राप्त अमरसिंह नायक ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। शिविर में एसडीएम ने भी रक्तदान किया। शिविर में नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी,राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी जिलाध्यक्ष विशाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजवीर कड़वासरा, एडवोकेट संतलाल, एमएल शर्मा, सुरेंद्र हुड्डा, प्रभुराम भिड़ासरा, शिक्षक संघ के बलवंत पूनिया, राजाराम, अनिल कृष्ण सहारण, नंद सिंह शेखावत, इन्द्रपाल, राजवीर, राजेश सहित तहसील क्षेत्र के राज. कर्मचारी, अधिकारी व मौजीज लोग मौजूद रहे।