Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु विधि विभाग द्वारा रैली व विधिक सहायता शिविर का आयोजन

हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आमजन में प्रचार प्रसार के लिए विधि विद्यार्थियों द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में गांव सहजीपुरा में 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए रैली एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के दास एवं कुलसचिव सीएस राघव ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निदेर्षानुसार प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जो रैली एवं शिविर के माध्यम से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों में जन चेतना जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेहरा व डॉ. संजय दीक्षित ने विधिक सहायता शिविर पर प्रकाश डालतें हुए अपने विचार सांझा किये व कहा कि व्यक्ति अधिकार की तो बात करता है लेकिन कत्र्तव्यों को भूल जाता है, उन्होने बताया कि शिविर का आयोजन घूमना फिरना नही ब्लकि आमजन के विधिक ज्ञान में अभिवृद्धि करना है।
रैली के गाँव सहजीपुरा पहुंचने पर उप सरपंच मुकन्द सिंह एवं स्प्रिंग डेल्स इन्टरनेशनल एकेडमी सहजीपुरा के डायरेक्टर महेन्द्र बादड़ा आदि ने विश्वविद्यालय से पधारे समस्त स्टाफ एवं विधि विद्याथीर्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम प्रभारी अधिवक्ता हरीश जोशी ने लोक अदालत का महत्व बतातें हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने के लिए प्रेरित किया व आमजन के मन में व्याप्त सदेंह को दूर किया। इस अवसर पर प्रथम वर्ष की छात्रा स्वीटी ने पोस्टर के माध्यम से व कृतिका, गगनदीप, रिया, सुखवीर इत्यादि विधि विद्यार्थियों ने लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विश्वविद्यालय द्वारा इसी शृंखला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहजीपुरा के विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारें में जानकारी दी गई व उन्हें अपने आस पास इस जानकारी को साझा करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विधि व्याख्याता रजनीश बिश्नोई इन्द्रसेन बुगालिया एवं कनिष्ठ लिपिक नरेन्द्र कुमार व सीमा ठाकुर ने रैली एवं विधिक सहायता शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।