Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनने के लिए सरकार का बड़ा कदम, बनेगी नई एजेंसी

नई दिल्ली

रक्षा मंत्रालय ने हथियारों के निर्माण और टेस्टिंग के मामले में ‘आत्मनिर्भर’ बनने की ओर बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। रक्षा मंत्रालय ने यूनियन कैबिनेट को एक नोडल अंब्रेला बॉडी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है जो कि हथियारों की टेस्टिंग और प्रमाणन का काम कर सके। यह संस्था प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों द्वारा बनाए गए रक्षा उपकरणों का सर्टिफिकेशन करेगी।