Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिना स्मार्टफोन भी कर सकेंगे यूपीआई इस्तेमाल

दिल्ली

आरबीआई ने एक नई यूपीआई सेवा शुरू की है जिसकी मदद से बिना स्मार्टफोन वाले उपभोक्ता भी यूपीआई के जरिए डिजिटल लेन देन कर सकेंगे. जानिए आरबीआई के इस नए कदम के बारे में.अभी तक यूपीआई सेवा का कुशलता से इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोनों पर ही किया जा सकता था. लेकिन यूपीआई123 नाम की इस नई सेवा की मदद से अब फीचर फोन पर भी यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा. फीचर फोन यानी वो फोन जिनपर बटन वाले कीपैड होते हैं और टचस्क्रीन डिस्प्ले नहीं होता है. इनमें एप्पल के आईओएस और गूगल के एंड्रॉयड जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं होते हैं और सीमित इंटरनेट और मल्टीमीडिया सुविधाएं होती हैं.