रावतसर (सीमा सन्देश)। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने के विरोध में सोमवार को पैनडाउन रखकर विरोध प्रदर्शित किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन मेंं बताया गया है कि राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के साथ समय समय पर हुए समझौते हुए। परन्तु इनका क्रियान्वयन आज तक नहीं हुआ। इसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। ज्ञापन चेतावनी भी दी गई कि परिषद के मांग पत्र का निस्तारण नहीं होने तक परिषद द्वारा प्रशासन गांव-शहरों के संग अभियान के प्री कैंपों में उपस्थित रहकर भी सविनय अवज्ञा की जाएगी। इसके बाद भी 30 सितंबर तक कार्रवाई नहीं होती है। राजस्व सेवा परिषद द्वारा 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन गांव व शहरों के संग अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार उमा मित्तल, नायब तहसीलदार नंदलाल बाजिया, नायब तहसीलदार जगदीश मीणा, गिरदावर सुधीर कुमार, गिरदावर मनोज गिरी, जीतराम सिहाग, जेल सिंह, हरिसिंह खोड, राकेश कुमार थोरी, रोहतास गिरी, सीताराम थोरी, पवन कुमार साहू, सहित पटवार संघ के अधिकारी मौजूद रहे।