Thursday, April 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रजनीकांत के सामने सब फेल! 400 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर बनाया रिकॉर्ड

मुंबई. बॉलीवुड में सनी देओल की फिल्म गदर और साउथ सिनेमा में रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई कर रही है। ये फिल्में इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई कर रही है वो सभी को हैरान करने वाला है। फिल्म जेलर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषओं में रिलीज किया गया है और हिंदी के साथ दोनों भाषाओं में फिल्म कमाई अच्छे से कर रही है।

8वें दिन भी इंडिया में धूम मचा दी फिल्म ‘जेलर’
दो साल बाद रजनीकांत ने ‘जेलर’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। ‘थलाइवा’ की फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 8वें दिन की क्लेक्शन के साथ ‘जेलर’ 400 करोड़ के बजट की लिस्ट में शामिल हो गई है। ये फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट बन चुकी है। रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 1 हफ्ते में कितने की कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।

पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, 8वें का कलेक्शन करीब 10 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने इंडिया में 235.65 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड में 400 करोड़ के आंकड़ा को पार कर गई। फिल्म को 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का भी भरपूर फायदा हुआ।

गदर 2 को बराबर की टक्कर दे रही है जेलर
फिल्म जेलर 200 करोड़ में बनाई गई है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है। फिल्म जेलर रजनीकांत की बेहतरीन फिल्म है और इस फिल्म की धमाकेदार परफोर्मेंस सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है। फिल्म जेलर के सामने सनी देओल की फिल्म गदर 2 बराबर की टक्कर दे रही है।

इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का गाना कालावा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपने दमदार डांस मूव्स से दर्शकों को इम्प्रेस कर रही हैं।