Thursday, April 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KBC 15: कौनसी राजधानी बंगाल की खाड़ी के तट पर है? क्या आपको पता है अमिताभ के इन 12 सवालों के जवाब?

मुंबई. अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। 17 अगस्त की रात को शो का चौथा एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट कपिल देव के साथ हुई, जिन्होंने बीते एपिसोड में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते थे। अब ऐसे में चौथे एपिसोड में कितने सवाल पूछे गए और क्या रहे उनके सही जवाब, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

राशि: 25 लाख रुपये
सवाल: दुनिया के सबसे बड़े हीरों में से एक, जैकब हीरे का उपयोग हैदराबाद के अंतिम निजाम, मीर उस्मान अली खान ने किस उद्देश्य के लिए किया था?

A. कांच काटने के लिए
B. पत्रभार के रूप में
C. एक मैग्नीफाइंग ग्लास के रूप में
D. अखरोट तोड़ने के लिए
जवाब: पत्रभार के रूप में

कपिल देव ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और गेम क्विट करके चले गए दिया। इसके बाद नए प्रतियोगी के लिए फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट किया गया।

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल: इन शासकों को उनके शासनकाल के अनुसार प्रथम से अंत तक के क्रम में लगाएं?
A. कुतुबद्दीन ऐबक
B. बिम्बिसार
C. टीपू सुल्तान
D. अकबर
जवाब: B, A, D, C

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सही जवाब, भोपाल के राहुल कुमार नेमा ने दिया और अमिताभ संग हॉट सीट पर बैठे।

राशि: एक हजार रुपये
सवाल: इन में से किस वाक्यांश का उपयोग किसी अतिथि को अपने आपको सहज बनाने के लिए कहा जाता है?
A. आंख मिलाइए
B. इधर की उधर लगाइए
C. अंगूठा दिखाइए
D. अपना घर समझिए
जवाब: अपना घर समझिए