नई दिल्ली
बॉलीवुड के ‘पॉवर कपल’ कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे हर तरफ चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी महीने की 17 अप्रैल को रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कपल की शादी को लेकर आएदिन नई खबर सामने आ रही है। इसी बीच वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया की मैनेजर, उनके पर्सनल सेक्योरिटी गार्ड और पीआर रणबीर के घर पहुंचे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि कपल की शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
कपल ने नहीं दी प्रतिक्रिया
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर तमाम खबरें चल रही हैं। यहां तक की कपल की शादी की डेट और मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब तक कपल ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 17 अप्रैल को चेंबूर के RK हाउस में शादी के बंधन में बंधेगा। शादी की अन्य रस्में दो दिन पहले से शुरू होंगी।