Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रणबीर कपूर थे देल्ही-बेली फिल्म के लिए आमिर खान की पहली पसंद, एक्टर के ठुकराने पर इमरान खान के हाथ लगी थी फिल्म

साल 2011 में रिलीज हुई देल्ही-बेली एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी, हालांकि डायरेक्टर अभिनय देव की मानें तो इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ही प्रोड्यूसर आमिर खान की पहली पसंद थे। लेकिन रणबीर ने किसी कारण से फिल्म करने से इनकार कर दिया और आमिर ने अपने भांजे इमरान को इस फिल्म में कास्ट कर लिया था।

नाराज हो गए थे इमरान खान

इमरान खान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे हैं, लेकिन इसके बावजूद आमिर ने अपनी फिल्म में रणबीर कपूर को अपनी पहली पसंद बना लिया था। इस बात को जानकर इमरान काफी दुखी हुए थे कि उनके मामू ने फिल्म के लिए पहली प्रायोरिटी नहीं समझा। ये सिर्फ तब ही हुआ जब रणबीर ने फिल्म ठुकरा दी।

क्यों रणबीर कपूर ने ठुकरा दी आमिर की फिल्म

रणबीर ने फिल्म ठुकराने का कारण बताते हुए फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव से कहा था, मैंने बस ये सोचा कि फिल्म के प्रीमियर में अपने पैरेंट्स के साथ ये फिल्म देखने में मुझे कितनी शर्मिंदगी होगी। इसलिए मैंने इससे इनकार कर दिया। बता दें कि इस फिल्म की भाषा काफी आपत्तिजनक थी, जिसमें काफी गाली-गलौज भी है। फिल्म का गाना भाग डीके बोस भी गाली से मिलने के कारण विवादों में फंस गया था। जबकि खुद आमिर ऐसे शब्दों और डायलॉग से खुदको दूर रखते हैं।

जुलाई 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में इमरान खान के अलावा विर दास, कुणाल रॉय कपूर, शहनाज ट्रेजरीवाला और विजय राज भी अहम भूमिका में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *