Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रविवार को कोरोना छुट्‌टी पर:बीकानेर में सोमवार को कोविड पॉजिटिव कम आते हैं और मंगलवार को बढ़ जाते हैं, क्योंकि रविवार को अस्पतालों में जांच नहीं

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना रविवार को शायद छुट्‌टी पर चला जाता है। यही कारण है कि सोमवार को आने वाली रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा कम होता है। लगता है कोरोना कम हो गया लेकिन हकीकत ये है कि कोविड टेस्ट नहीं होने के कारण ये संख्या कम होती है जो मंगलवार को फिर से बढ़ जाती है। सोमवार सुबह की रिपोर्ट में बीकानेर में महज 36 कोरोना पॉजिटिव मिलने की रिपोर्ट का कारण भी ये ही है।

प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और बीकानेर में हेल्थ डिपार्टमेंट कोविड से लड़ने के बजाय रविवार को छुट्‌टी मना रहा है। मजे की बात है कि रविवार के दिन डिस्पेंसरी कुछ समय के लिए खुलते हैं लेकिन इस दौरान कोविड जांच नहीं होती। हर सोमवार को आने वाली रिपोर्ट में पॉजिटिव का आंकड़ा कम होता है जबकि मंगलवार को ये फिर से बढ़ जाता है।