Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विवाहिता का शव डिग्गी में मिला

श्रीगंगानगर

जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव पानी डिग्गी में मिला। विवाहिता मानसिक रूप से परेशान थी। इसके कारण वह रविवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इस पर परिजन गांव चूनावढ़ के पुलिस स्टेशन पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करवा दी। सुबह उसका शव पास ही एक डिग्गी में बरामद हुआ।

देर रात डिग्गी में गिरी
छह एम निवासी विवाहिता कविता ( 24) का विवाह कुछ वर्ष पहले बुधराम से हुआ था। बुधराम दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाता था। इस दौरान दोनों के बीच कई विवाद भी हो जाता था। इसी कारण कविता हमेशा परेशान रहती थी। परेशानी के चलते वह रविवार शाम करीब सात बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। सुबह उसका शव छह एच डबवाली के किसान हरविंदर सिंह के खेत में बनी डिग्गी में मिला।

शव देखकर दी पुलिस को जानकारी
हरविंद्र ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने डिग्गी में महिला का शव देखकर इस बारे में कविता के परिवार के लोगों काे बताया। कविता के परिवार के लोगों ने शव की पहचान कर ली। इस पर पुलिस ने शव डिग्गी से निकलवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गांव खीचड़ांवाली में कविता के पीहर के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई। दोपहर में वे लोग भी चूनावढ़ पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। कविता के एक बेटा और एक बेटी है।