Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, IPL को मिलेगा नया चैंपियन

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम पांच मैचों में तीन मैच जीतकर अंकतालिका में 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। फाफ डुप्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से शनिवार को है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन प्लेऑफ में जगह पक्की करेगी और उन्होंने फाफ की कप्तानी की भी तारीफ की है।