Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवि शास्त्री को सूर्यकुमार की पारी देख एबी डिविलियर्स की आई याद

नई दिल्ली

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल 2022 में सूर्यकुमार के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में आक्रामक पारी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज की फील्ड के साथ खेलने की क्षमता अवास्तविक है और वह अपने कारनामों के लिए ‘सूर्य नमस्कार’ के हकदार हैं।
आईपीएल 2022 में सूर्यकुमार चोट के कारण मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं थे। लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में दो फिफ्टी लगाकर दमदार वापसी की है। 

इस सीजन अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 52 रनों की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार ने दूसरे मैच में लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके औऱ 6 छक्के लगाए। 

रवि शास्त्री ने कहा, ”अविश्वसनीय। उन्होंने अपने आखिरी गेम में एक सुनहरी पारी खेली। आज (शनिवार) वाकई खास था। जब आप 50/0 और फिर 89/6 और तब आपकी टीम अंतिम 5 ओवरों में 71 रन बना लेती है, जिसमें सूर्य सबसे अधिक योगदान देता है, तो आप जानते हैं कि पारी के अंत में जब वह जाए, तो ‘सूर्य नमस्कार’ कहें।”