मुंबई
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली बुरी तरह थक चुके हैं और उन्हें अब ब्रेक की जरूरत है। रवि शास्त्री ने कहा विराट मानसिक रूप से थके हुए हैं और अभी भी वह देश के लिए छह से सात साल और खेल सकते हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें ब्रेक की जरूरत है। 33 वर्षीय कोहली का आईपीएल अच्छा नहीं जा रहा है, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए पिछली सात पारियों में केवल दो ही बार 40 से ज्यादा का स्कोर किया है। शास्त्री का मानना है कि कोहली को सहानुभूति के साथ संभालने की जरूरत है, खासकर ऐसे माहौल में जहां खिलाड़ी बायो-बबल में बंधे हुए हैं।