Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केविन पीटरसन और रवि शास्त्री ने बताया क्यों विराट कोहली को लेना चाहिए क्रिकेट से ब्रेक

नई दिल्ली

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर अपनी बात कही है। पीटरसन को लगता है कि विराट फॉर्म में वापसी जरूर करेंगे और यह सिर्फ समय की बात है। इसके साथ ही उन्होंने माना कि विराट को क्रिकेट से कम से कम छह महीने का ब्रेक लेना चाहिए और तरोताजा होकर मैदान पर लौटना चाहिए। पीटरसन के अलावा टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी ऐसा कहा है।