Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राखी सावंत से लेकर रश्मि देसाई तक, शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में लगा सेलेब्स का मेला

नई दिल्ली

बिग बॉस OTT और बिग बॉस 15 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मुंबई के एक आलीशान होटल में उनकी बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की गई जिसमें शमिता शेट्टी खूबसूरत रेड ड्रेस में पहुंचीं। शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में सितारों का मेला लगा रहा। बहन शिल्पा शेट्टी से लेकर जीजू राज कुंद्रा तक और राखी सावंत से लेकर रश्मि देसाई तक इस पार्टी का हिस्सा बनें। राखी सावंत के पति रितेश भी इस पार्टी का हिस्सा बने।