Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए 228 करोड़ से अधिक का सहयोग

बीकानेर. शिक्षा निदेशालय में मंगलवार को विभाग की कई योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्ञान संकल्प पोर्टल व मुख्यमंत्री विद्यादान कोष की समीक्षा की गई है। ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के राजकीय विद्यालयों को 228 करोड़ से अधिक का सहयोग औद्योगिक घरानों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा व्यक्तिगत दानदाताओं के द्वारा किया जा चुका है। बैठक में निदेशक स्वामी निर्देश दिए सभी जिलों में औद्योगिक घरानों, एनजीओ तथा व्यक्तिगत दानदाताओं का सहयोग अनिवार्य रूप से ज्ञान संकल्प पोर्टल माध्यम लिया जाए। साथ ही विभाग को सहयोग करने वालेको राजकीय विद्यालयों की आवश्यकता के प्रोजेक्ट तैयार कर भेजे और उन्हें राजकीय विद्यालय गोद लिए जाने के लिए प्रेरित करे।
बैठक में कार्यालय स्तर से इन्द्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, सीएसआर, सहायक निदेशक दिलीप परिहार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *