Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, पूर्व CM वसुंधरा राजे ने CM गहलोत से की ये मांग

जयपुर

राजस्थान में राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने हाल ही में सीएम गहलोत को पत्र लिखकर प्रदेश में नई बहस छेड़ दी है। वसुंधरा ने सीएम गहलोत को लिखे पत्र में कहा कि राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिले बिना राज्य की राजभाषा बनाया जा सकता है। वसुंधरा के पत्र के बाद प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सीएम गहलोत से राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने के लिए त्वरित कदम उठाने की गुहार लगाई है।