Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान और शाहजहां में व्यापार बढ़ने की विपुल संभावनाएं:राजीव अरोड़ा

श्रीगंगानगर। राजस्थान उद्योग विकास निगम (राजसीको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा है कि राजस्थान तथा शाहजहां में व्यापार बढ़ने की विपुल संभावनाएं हैं। श्री अरोड़ा जयपुर के एक होटल में एसोचैम द्वारा शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन (एस ए आई एफ) में व्यवसायिक संभावना एवं अवसर विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि इन संभावनाओं को मूर्त रूप में देने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि व्यापारिक समृद्धि में इजाफा हो। श्री अरोड़ा ने शारजाह के संयुक्त अरब अमीरात की कुल जीडीपी में 7. 4प्रतिशत हिस्सेदारी का जिक्र करते हुए सेफ जोन में विपुल व्यवसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नब्बे के दशक में सेफ जोन से 7000 से अधिक कंपनियां संचालित हो रही हैं। शारजाह एयरपोर्ट में 2 बिलियन ग्राहकों का आवागमन रहता है। शारजाह शहर में पूरे देश की एक तिहाई से अधिक विनिर्माण गतिविधियां संचालित होती हैं। राजस्थान का जिक्र करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि भारत के लगभग 10 प्रतिशत विस्तृत भू-भाग में फैले इस राज्य को निर्यात संभावना सूचकांक 2020 में देशभर में चौथा और लैंडलॉक्ड राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।5264 करोड़ की निर्यात राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 में हासिल की है, जो गत वर्ष की तुलना में 5.6 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी मिशन निर्यातक बनो, एमएसएमई एक्ट-2019,रिप्स- 2019, नीमराना, जयपुर, जोधपुर में स्थापित एक्सपोर्ट प्रमोशन जोन, जयपुर, जोधपुर, अलवर,कोटा में स्थापित आईटी जोन, मंडोर (जोधपुर) में स्टोन पार्क और भीलवाड़ा में टैक्सटाइल जोन आदि का जिक्र करते हुए सैफ प्रतिनिधियों को राजस्थान से हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया। श्री अरोड़ा ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए शारजाह और राजस्थान की वैभवशाली संस्कृति पर्यटन की सुदृढ़ता और एक समान क्लाइमेट का जिक्र करते हुए दोनों को भाई समान बताया। सेमिनार में सेव डायरेक्टर सऊद अल मजरौई और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।