Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दलितों, बहुजनों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

श्रीगंगानगर। वामपंथी दलों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर दलितों, बहुजनों और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में विफल करार देते हुए प्रदर्शन किया।सीटू,एआईडीडब्ल्यूए, डीवाईएफआई, एसएफआई,एआईएडब्ल्यूयू आदि संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से दलितों बहुजनों और महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में एआईएडब्ल्यू की वरिष्ठ नेत्री दुर्गा स्वामी, एसएफआई के दिनेश, डीवाईएफआई के लक्ष्मीकांत सैनी, सीटू के अनीश, सुरेश व दीपू, जनवादी महिला समिति की नेत्री गोमती, तुलसी, मंथरा और मंजू देवी आदि शामिल हुए। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार हालात को अमर और संभाल नहीं पा रही। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की।