Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान की राजनीति में फेरबदल संभव: UP में पायलट ने जहां-जहां प्रचार किया वहीं कांग्रेस की लुटिया डूबोई

जयपुर

उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के नतीजों ने राजस्थान की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। रुझानों के बाद कांग्रेस में हलचल दिखाई दे रही है। सचिन पायलट उत्तरप्रदेश के चुनावों में स्टार प्रचारक थे। पायलट ने यूपी में प्रचार भी किया, 4 दर्जन से अधिक सभाएं भी की। इसके बावजूद पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पायलट ने गाजियाबाद से प्रचार अभियान शुरू किया था। पायलट यूपी समेत पंजाब और उत्तराखंड में अंत समय तक चुनाव प्रचार करते रहे। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत दिलाने में विफल रहे है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पायलट गुर्जर वोट बैंक को साधने में पूरी तरह से विफल रहे। पायलट ने यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में जहां-जहां भी चुनाव प्रचार किया वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।