Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत ने खोला पायलट के केंद्र में मंत्री बनने का राज, गहलोत ने कहा- पायलट ने मुझसे मंत्री बनाने के लिए मांगी थी मदद 

जयपुर

राजस्थान  के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार में सचिन पायलट मेरी सिफारिश से केंद्र में मंत्री बने थे। सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने मंत्री बनाने के लिए मुझसे कई नाम मांगे थे। मैंने केंद्रीय नेतृत्व को उस समय मीणा समाज से नमोनारायण मीणा का नाम दिया था। लेकिन मेरा मानना था कि गुर्जर समाज से भी कोई मंत्री बनना चाहिए। इसलिए गुर्जर समाज से मैंने सचिन पायलट के नाम की सिफारिश की थी। सीएम ने कहा कि बाद में पायलट का मेरे पास फोन आया। मुझसे मंत्री बनाने के लिए मदद का आग्रह किया था। मैंने पायलट से कहा कि बिना आपके कहें ही आपके नाम की सिफारिश कर दी है। लेकिन मैंने इस बात की कभी चर्चा नहीं की। 

सीएम बोले- राजनीतिक जीवन से पूरी तरह संतुष्ट

सीएम गहलोत ने देवनारायण बोर्ड के कार्यक्रम में कहा कि मेरी हमेशा कोशिश रही है कि सभी जातियां एक साथ होकर चलें। गुर्जर समाज को आरक्षण देने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। सीएम ने कहा कि देवनारायण बोर्ड के गठन का फैसला हमारी सरकार का रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं 3 बार सीएम रहा हूं। केंद्र में मंत्री रहा। पीसीसी चीफ रहा। मैं मेरे राजनीतिक जीवन से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।