ईशान किशन की शानदार पारी के बाद उनके परिवार के लोग भी खुश हैं। ईशान ने मंगलवार को IPLमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में कैप्टन रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए 25 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। ईशान की इस पारी से मुंबई इंडियंस ने करो मरो की स्थिति वाले इस मैच को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत लिया। मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ईशान ने इस मैच में 25 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।