Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के भरतपुर में चलती कार बनी आग का गोला, चारों दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर में एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चारों दोस्तों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं कार जलकर खाक हो गई। घटना उद्योग नगर थाना इलाके में भरतपुर-मथुरा हाईवे का है। जलती हुई कार का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। 

दिल्ली घूमने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक रविवार को देर रात दिल्ली निवासी सुनील कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। तभी कार में अचानक आग लग गई। सुनील और उनके दोस्त चलती कार से कूद गए और अपनी जान बचाई। उधर कार में लगी भीषण आग को देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना मिलते ही पहुंचा दमकल वाहन
घटना का पता लगते ही रारह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ियों को बुलाया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना के बाद काफी देर तक यातायात व्यवस्था ठप रही जो बाद में सुचारू हो सकी।