Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में इस बार प्रचंड गर्मी के आसार, आसमान से बरसेगी आग

जयपुर

राजस्थान में इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार है। लू के ज्यादा चलने का पुर्वानुमान है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर का पूर्वानुमान है कि मार्च से मई  में राजस्थान में रात का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। अप्रैल और मई में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। प्रदेश में इस बार पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार इस बार प्रशांत महासागर में अलनीनो की कंडीशन बनी हुई है। यह अगले तीन महीने न्यूट्रल होने की संभावना है। इस तरह से हिंद महासागर में निगेटिव आईओडी बनी हुई है। इसके असर प्रदेश में इस बार गर्मी के तेवर दिखाने के पूरे आसार बने है। 

आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार फाल्गुन मास के अंतिम दिनों में सूर्य देव की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप प्रचंड होता दिखाई दे रहा है। बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी समेत अन्य जगहों पर तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार 16-17 मार्च को दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर लू चलने का भी अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही गर्मी बढ़ने का अनुमान है। तापमान बढ़ने के साथ ही कई जिलों में लू चलेगी। तापमान में बढ़त के साथ पश्चिमी राजस्थान में लू  का असर देखने को मिलेगा।