Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के सिंगर मामे खान की बेटी की शादी में पत्नी और बेटी के साथ होंगे शामिल, खान ने फोटो शेयर कर लिखा- पाजी आपका गांव में स्वागत है

जैसलमेर

बॉलीवुड में अपनी आवाज की ऊंचाइयों की जुगलबंदी से पूरी दुनिया में मशहूर हुए दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ इन दिनों जैसलमेर आए हुए हैं। जैसलमेर के सत्तो गांव निवासी लोक कलाकार मामे खान की बेटी की शादी आज सोमवार है। इसी विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी जैसलमेर आए हैं।

दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से रविवार अलसुबह जैसलमेर के पर्यटन स्थल खुहड़ी पहुंचे थे। जहां एक निजी रिसोर्ट मामा गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया। खुहड़ी पहुंचने पर लोक कलाकार मामे खान एवं पर्यटन व्यवसायी गजेंद्रसिंह सोढ़ा ने उनका स्वागत किया। राजस्थानी परंपरागत तरीके से लोक कलाकारों ने उनके स्वागत में पधारो म्हारे देश गीत सुनाकर उनका दिल जीत लिया।

जैसलमेर पहुंचने के बाद दलेर मेहंदी और मामे खाने।

जैसलमेर पहुंचने के बाद दलेर मेहंदी और मामे खाने।

बॉलीवुड में खासे मशहूर हैं जैसलमेर के मामे खान

जैसलमेर जिले के लोक कलाकार मामे खान इन दिनों बॉलीवुड में खासे मशहूर हैं। उनके गाए कई गीतों ने फिल्मी पर्दों पर धूम मचाई है। जिसमें सिने अभिनेता रितिक रोशन पर फिल्माया फिल्म लक बाय चांस का गीत बावो रे बावो खासा लोकप्रिय हुआ था। इस गीत ने जैसलमेर के मामे खान को बॉलीवुड में भी जगह दी। वहीं कोक स्टुडियो में गया उनका गीत ‘चौधरी’ ने सात समंदर पार तक उनको घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने शंकर-एहसान-लॉय, अमित त्रिवेदी, सलीम-सुलेमान जैसे कई दिग्गजों के साथ कई हिंदी गानों में अपनी आवाज दी। जैसलमेर के लोक कलाकार को 2016 में GiMA अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

मामे खान की बेटी की शादी में परिवार के साथ पहुंचे दलेर मेहंदी कुछ इस अंदाज में नजर आए।

मामे खान की बेटी की शादी में परिवार के साथ पहुंचे दलेर मेहंदी कुछ इस अंदाज में नजर आए।

जैसलमेर में दलेर मेहंदी

दलेर मेहंदी आगामी दो दिनों तक जैसलमेर में रहेंगे। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ-साथ वो अपने परिवार के साथ खुहड़ी के रेतीले धोरों और जैसलमेर के अन्य पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।जानकारी के अनुसार कलाकार मामे खान की बेटी के शादी समारोह में दलेर मेहंदी के अलावा कई अन्य दिग्गज कलाकार भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *