Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। आरएसएमएसएसबी की वीडीओ भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ग्राम विकास अधिकारी ( वीडीओ ) के 5396 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 12 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था। 

चयन बोर्ड ने कहा है कि विधवा श्रेणी में  परिवर्तन व रिजल्ट में तकनीकी त्रुटि के कारण रिजल्ट में आंशिक संशोधन के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है विधवा श्रेणी के अलावा बाकी अभ्यर्थियों के रिजल्ट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।