Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: दुकान में घुसे, शटर गिराया और बुजुर्ग व्यापारी पर बरसाए थप्पड़, चाकू दिखा उदयपुर में लूट करने वाले बदमाश धरे गए

उदयपुर।

राजस्थान के उदयपुर के चमनपुरा इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों ने 8 फरवरी को देर शाम बुजुर्ग व्यापारी को चाकू दिखाकर 19 हजार रुपए लूटे थे और फिर अजमेर भाग गए थे। वहां से ये बदमाश मुंबई भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया।