जयपुर
हिजाब विवाद में राजस्थान में भी एंट्री हो गई है। जयपुर ग्रामीण के चाकसू तहसील में एक निजी काॅलेज में बुरका पहनकर पहुंची कुछ छात्राओं को टोकसे से विवाद उत्पन्न हो गया है। घटना राजधानी जयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक काॅलेज की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया गया। चाकसू पुलिस थाना उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि हालात नियंत्रमण में है। लोगों को समझा-बुझाने से मामला शांत हो गया है। दूसरी तरफ काॅलेज प्रबंधन का कहना कि विद्यार्थियों को कॉलेज में यूनिफॉर्म ही पहनकर आने की इजाजत है। हांलाकि, छात्राओं और काॅलेज प्रबंधन ने मीडिया के सामने बात करने से इंकार कर दिया।