Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान पुलिस की होली पर अनोखी पहल, शोले फिल्म का दिया रेफरेंस-  यूं कि.. बसंती भी अकेली नहीं है,  पुलिस चला रही ये कैंपेन

जयपुर

राजस्थान पुलिस ने होली पर छेड़छाड़ करने वालों को दिलचस्प अंदाज में चेतावनी दी है। पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अमजद खान और हेमामालिनी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- माना होली पर गब्बर के पास बदमाशों की टोली बड़ी है, यूं कि.. बसंती भी अकेली नहीं है, उसके साथ पुलिस खड़ी है। किसी ने मस्ती के नाम पर छेड़छाड़ की तो  भुगतनी पड़ेगी सजा। छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। राजस्थान पुलिस द्वारा शेयर किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली का त्यौहार नजदीक आते ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।  पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर जागरुकता के लिए अलग-अलग संदेश तैयार किए है।

छेड़छाड़ करने वालों को  दिलचस्प अंदाज में चेतावनी

राजस्थान पुलिस ने होली पर रंगों की आड़ में छेड़छाड़ करने वालों को दिलचस्प लहजे में चेतावनी दी है। कई बार देखा जाता है मनचले युवक लगाने के बहाने छेड़छाड़ करते है। इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे किसी आशंका को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस ने होली पर खास इंतजाम किए है।  राजस्थान पुलिस ने ट्वीट किया है। ट्वीट में अभिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शोले रेफरेंस दिया गया है। पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अमजद खान और हेमामालिनी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। आईपीसी कि विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। राजस्थान पुलिस द्वारा शेयर किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।