जयपुर
राजस्थान विधानसभा में आज भी अनुदान मांगों पर बहस होगी। संबंधित विभागों के मंत्री जवाब देंगे। सदन में आज राजस्थान विनियोग संख्या 2 विधेयक 2022 भी पुन:स्थापित किया जाएगा। कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों का संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे। इसके बाद शून्यकाल में सदन में विधायक स्थगन और नियम 295 के तहत लोकहित के अति आवश्यक मुद्दे उठाएंगे। सदन में आज संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल वित्त विभाग की दो अधिसूचना भी रखेंगे। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना राजस्थान राज्य तिलहन उत्पादन सहकारी संघ की वार्षिक प्रतिवेदन और लेकर सदन पर रखेंगे।