Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान बॉर्डर से पाकिस्तान में बात

जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर से सटे बॉर्डर के पास सैटेलाइट फोन के जरिए पाकिस्तान में बातचीत हुई है। यह जानकारी मिलते ही सेना ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह बातचीत बॉर्डर से लगे पोछीना गांव की सरहद के पास की गई थी। यह गांव पाकिस्तान बॉर्डर से महज 5 किलोमीटर दूर है। इनपुट मिलते ही ‌BSF और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया, लेकिन बातचीत करने वाले ट्रेस नहीं हो पाए हैं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात किसी ने सैटेलाइट फोन से पाकिस्तान बात की थी। सूत्रों के मुताबिक सैटेलाइट फोन की लोकेशन भारतमाला हाईवे पर मिली थी। BSF ने पोछीना पंचायत मुख्यालय के साथ करडा और बींजराज का तला गांव के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की पड़ताल की है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि सीमा पार उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है, लेकिन फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *