Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: महिला ने दो बच्चों संग खुद को लगाई आग, पति से झगड़े के बाद उठाया कदम; अस्पताल में भर्ती

बाड़मेर

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में गुरूवार तड़के पति से नाराज एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। बताया गया कि महिला करीब 80 फीसदी तक जल गयी है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर महिला और उसके बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जोधपुर रेफर किया गया।

रात को हुआ झगड़ा, सुबह लगाई आग

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुधवार देर रात ही महिला का उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुरूवार सुबह विवाहिता ने अपने दोनों बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। विवाहिता की पहचान 25 वर्षीय संगीता के रूप में की गयी है, वहीं उसके दो बच्चों की पहचान 3 वर्षीय दिग्विजय और एक वर्षीय प्रिया के रूप में की गयी। बताया गया कि संगीता की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बाड़मेर निवासी जसवंतसिंह के साथ हुई है। जसवंत सिंह कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।