Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में कोरोना के 16878 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

जयपुर 

राजस्थान में कोरोना के 16,878 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से पंद्रह मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 16,878 नए संक्रमित मरीज मिले। 

नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 4035, जोधपुर में 2222, अलवर में 1371, भरतपुर में 898, उदयपुर में 857, चित्तोडगढ में 682, अजमेर में 657, कोटा में 594, पाली में 504 संक्रमित शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को राज्य में 10,175 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 84,787 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विभाग के अनुसार, संक्रमण के कारण पंद्रह लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में अब तक कुल मिलाकर 9059 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार शाम तक राज्य में 8,99,42,441 लाभार्थियों को कोरोना के टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थी 8,66,25,079, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी 27,30,346 और ऐहतियाती खुराक के लाभार्थी 5,87,016 शामिल हैं।