Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में गहराने लगा बिजली संकट

जयपुर

राजस्थान में एक बार फिर बिजली व्यवस्था बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोल इंडिया राजस्थान को कोयले की जरूरत के मुताबिक पूरी सप्लाई अब भी नहीं दे पा रहा है। भारत सरकार से हुई वार्ता और वादे के मुताबिक कोल इंडिया को रोजाना 7 रैक कोयला भेजना था, लेकिन 4 रैक कोयला ही राजस्थान को भेजा जा रहा है। इससे कोयले की कमी हो रही है। इसका सीधा असर बिजली बनाने वाले पावर प्लांट पर पड़ रहा है। उन्हें बंद करना पड़ रहा है।

कोयले की कमी और अन्य कारणों से करीब 10 यूनिट बंद पड़ी है। बिजली खपत भी 20 करोड़ यूनिट रोजाना से बढ़कर 24 करोड़ यूनिट हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली संकट बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *