जयपुर
राजस्थान में अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सीएम गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वातानुकूलित एवं वाल्वों के अतिरिक्त निगम की सभी साधारण एवं लंबी दूरी की बसों में राजस्थान की सीमा तक 8 मार्च को यात्री करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। इससे पहले गहलोत सरकार ने महिला जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 6 मार्च को प्रदेश के सिनेमा हॉल में पैडमैन फिल्म दिखाने का निर्णय लिया था।