Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में फिर बढ़ी सर्दी, 4 डिग्री गिरा पारा:अगले तीन दिन जयपुर समेत 8 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी

जयपुर

राजस्थान में रविवार से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को तापमान में देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के शहरों में तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जैसलमेर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यहां कल न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर अब 8.4 पर आ गया। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सुबह से हल्की सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। वहीं उदयपुर, जयपुर, कोटा में न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी होने से सर्दी से राहत मिली। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री से बढ़कर 12.2 पर पहुंच गया। वहीं, जयपुर में पारा 11 से बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जयपुर में भी शनिवार सुबह सर्द हवाओं का असर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *