Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में मोदी ने मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया

कोरोनाकाल में खुली स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल से देश में राजनीति की दिशा बदलती नजर आ रही है। अब नेताओं ने स्वास्थ्य सविधाओं पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में 4 नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। वहीं, चुनावी प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस कर स्वास्थ्य से जुड़ी 6 योजनाओं की घोषणा की।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में 2022 में चुनाव होने हैं। वहीं, राजस्थान और कर्नाटक में 2023 में चुनाव हैं।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में 4 नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में पिछड़े और वंचित जिलों को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। योजना के तहत 3 चरणों के तहत देशभर में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *