Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में सबसे ठंडा फतेहपुर

सीकर

राजस्थान में अब सर्दी धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में तापमान ने हिमाचल, जम्मू कश्मीर के शहरों से भी नीचे चला गया है। फतेहपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो हिल स्टेशन कुल्लू-मनाली, नैनीताल, मसूरी से भी बहुत कम है। राजस्थान में इस सीजन में पहली बार किसी जगह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ है। फतेहपुर के अलावा तेज सर्दी का असर शेखावाटी और राजस्थान के दूसरे इलाकों में भी रहा।

जम्मू, शिमला से ठंडे राजस्थान के 8 शहर
राजस्थान के शहरों में आज का तापमान देखें तो फतेहपुर के अलावा सीकर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। चूरू, सीकर में आज न्यूनतम तापमान 3-3, नागौर और चित्तौड़गढ़ में 4.7, भीलवाड़ा, पिलानी में 5, अलवर में 5.5 और हनुमानगढ़ में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जम्मू 6.7 और शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *