Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ाई

जयपुर

राजस्थान में मौसम में बदलाव और सर्द हवाओं ने एक बार फिर सुबह-शाम ठंडक बढ़ा दी है। पिछले दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी। उसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर समेत तमाम उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के जिलों में तापमान 3 डिग्री तक गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। हनुमानगढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में यह सबसे ठंडा रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अजमेर, अलवर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, पिलानी समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। जयपुर में आज सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे ठंडक बढ़ गई। दिन में तेज धूप के बावजूद गर्मी के तेवर नरम ही हैं। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में सर्दी का असर थोड़ा ज्यादा है। हनुमानगढ़ में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। यहां कल अधिकतम तापमान 22.8 और गंगानगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।