Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में 29 हजार पदों पर होगी भर्तियां

जयपुर

राजस्थान सरकार दिवाली बाद प्रदेश में बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। प्रदेश में 29 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती होगी। इनमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, ग्रेड सेकंड शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक समेत 8 कैडर के करीब 29 हजार पदों पर दिसंबर में भर्ती कार्यक्रम जारी करने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग में करीब 60 हजार नई भर्तियों का वादा किया था। इनमें से 31 हजार ग्रेड थर्ड शिक्षकों के पदों पर 26 सितंबर को परीक्षा का आयोजन हो चुका है। वहीं अब सरकार की ओर से करीब 29 हजार पदों के लिए नया खाका तैयार किया गया है।

एक और जहां सरकार की ओर से 29 हजार पदों पर नई भर्तियों को निकालने की तैयारी की जा रही है। वहीं अदालत में अटकी भर्तियों को भी सरकार ने पैरवी कर जल्द पूरा करने की तैयारी की है। इसके साथ ही लंबित चल रही शिक्षा विभाग की करीब 5 हजार पदों की भर्तियों को सरकार की ओर से निस्तारित करवाते हुए अधिकतर पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। वहीं, अब 637 शारीरिक शिक्षक और वरिष्ठ अध्यापकों को भी जल्द ही नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को आने वाले वक्त में बड़ी राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *